Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अब 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी, चुनाव आयोग ने दिया यह निर्देश

Shilpi Narayan
19 Feb 2026 11:00 PM IST
अब 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी, चुनाव आयोग ने दिया यह निर्देश
x

ई दिल्ली भारत के चुनाव आयोग की ओर से देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों जैसे बिहार, यूपी, तमिलनाडु, बंगाल समेत कई राज्यों में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया कराई गई है। हालांकि अब चुनाव आयोग ने देश के 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी कर ली है।

SIR के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया

बता दें कि आयोग ने इन राज्यों को SIR से संबंधित तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है। SIR का उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों और वे अपने वोट के अधिकार का उपयोग कर सकें। भारत निर्वाचन आयोग ने SIR के लिए बचे हुए राज्यों से कहा हैं कि वो तैयारी शुरू कर दे। आयोग ने अधिकारियों को अप्रैल से शुरू होने वाले SIR के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया है।

नए मतदाताओं को पंजीकृत किया जाएगा

इस विशेष गहन संशोधन के तहत, मतदाता सूची का संशोधन किया जाएगा और नए मतदाताओं को पंजीकृत किया जाएगा। आयोग ने इसके लिए एक विस्तृत कार्यक्रम भी तैयार किया है, जिसमें मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन, दावे और आपत्तियां प्राप्त करना, और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शामिल हैं। इन 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया के पूरा होने के बाद भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश SIR के दायरे में आ जाएंगे। चुनाव आयोग ने बताया है कि पूरे भारत में वोटर लिस्ट के SIR का आदेश बीते साल जून महीने में दिया गया था।

इन प्रदेशों में होगा SIR

भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से आगामी अप्रैल महीने में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण कराए जाने की संभावना है।

Next Story