
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अब परियोजनाएं पहले की...
अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती, भटकती नहीं, नई क्रांति को मिल रही ऊर्जा: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो भारत 82.15 किमी लंबा हाई स्पीड कॉरिडोर का उद्घाटन किया। करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण हुआ। मेरठ दक्षिण स्टेशन से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पर मोहिउद्दीनपुर पहुंचें। स्कूली बच्चे, एमबीबीएस स्टूडेंट समेत 17 लोगों ने पीएम के साथ सफर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर में नमो भारत और मेट्रो को रवाना किया।
अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती, भटकती नहीं है
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी कार्य संस्कृति है कि जिस काम का शिलान्यास किया जाए, उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया जाए।अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती, भटकती नहीं है। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी, ये उसकी एक शानदार झांकी है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज पहली बार, एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और twin city के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन... मुझे संतोष है कि ये काम उत्तर प्रदेश में हुआ है।
नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है
मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पहली बार एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी यह उसकी एक शानदार झांकी है। बाबा औघड़नाथ की इस पावन धरती पर आज विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के लिए नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्वीन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन का काम हुआ है।
दूसरा देश हासिल नहीं कर सका-योगी
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने दिल्ली में हुए ग्लोबल AI समिट के बड़े इवेंट को भी देखा। इस इवेंट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया। उस समिट में सौ से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, और इसके ज़रिए, हम सभी ने ग्लोबल लीडर्स को हमारे प्रधानमंत्री के विज़न और ज़मीन पर उस विज़न को असरदार तरीके से लागू करने की तारीफ़ करते देखा। उन्होंने कहा कि भारत ने कुछ ऐसा बनाया है जो दुनिया का कोई दूसरा देश हासिल नहीं कर सका। 1.4 बिलियन लोगों के लिए एक डिजिटल पहचान, मतलब 140 मिलियन लोगों की डिजिटल पहचान। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोग दिल्ली दूर मानकर लोग घर बैठ जाते थे। 12 लाइन का एक्सप्रेस-वे दिल्ली से मेरठ जुड़ गया है। दिल्ली से मेरठ पहुंचने में कुल 45 से 50 मिनट लगते हैं। नमो भारत के तोहफे से यह दूरी ओर भी कम होगी।




