Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अब सिनेमा देखकर अपनी डयूटी समझेगी खाकी... SSP साहब यूपी पुलिस के 600 दरोगाओं को यह फिल्म दिखाकर बनाएंगे 'कर्मठ'

Anjali Tyagi
26 March 2026 2:39 PM IST
अब सिनेमा देखकर अपनी डयूटी समझेगी खाकी... SSP साहब  यूपी पुलिस के 600 दरोगाओं को यह फिल्म दिखाकर बनाएंगे कर्मठ
x

मेरठ। पूरे देश में इस समय 'धुरंधर-2' का क्रेज है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने 2023 बैच के 600 दरोगाओं के लिए फिल्म 'धुरंधर-2' की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया है। दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल के वेव सिनेमा में इस फिल्म को दिखाने के लिए दो हॉल बुक किए गए हैं।

क्या है इसका उद्देश्य

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस फिल्म के जरिए युवा दरोगा पुलिस की जिम्मेदारी, महत्ता और समाज में उनकी भूमिका को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। साथ ही, ड्यूटी के तनाव के बीच यह उनके मनोबल को बढ़ाने और टीम भावना को मजबूत करने का एक जरिया है। सभी 600 दरोगा और वरिष्ठ अधिकारी सरकारी वाहनों से मल्टीप्लेक्स पहुंचेंगे। फिल्म देखने के बाद पुलिस लाइन में एक डिब्रीफिंग सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस से गहरा जुड़ाव

'धुरंधर-2' का उत्तर प्रदेश पुलिस से गहरा जुड़ाव दिखाया गया है। फिल्म में प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद से प्रेरित 'आतिफ अहमद' का किरदार और यूपी के एक पूर्व डीजीपी का मजबूत रोल शामिल है।


Next Story