Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अब 52 दिनों तक शुक्र रहेंगे अस्त, थमेगी शादियों की गूंज, जानें शुभ विवाह के मुहूर्त...

Aryan
6 Dec 2025 10:00 AM IST
अब 52 दिनों तक शुक्र रहेंगे अस्त, थमेगी शादियों की गूंज, जानें शुभ विवाह के मुहूर्त...
x
विवाह मुहूर्त में गुरु शुक्र अस्त का भी विचार किया जाता है।

नई दिल्ली। इस माह के 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है। अब 52 दिनों तक शुक्र अस्त रहेंगे। 7 दिसंबर से शहनाई बजना बंद हो जाएगी। इसके बाद अगले साल 5 फरवरी से विवाह के मुहूर्त की शुरुआत होगी। इस विषय में ज्योतिषाचार्य बताया कि शुभ विवाह मुहूर्त की गणना पंचांग, तिथिवार, नक्षत्र और शुक्र-बृहस्पति के अस्त-उदय पर ही आधारित होती है। 2026 में चातुर्मास, खरमास और शुक्र एवं बृहस्पति के अस्त होने के समय को छोड़कर, अन्य महीनों में विवाह के लिए शुभ तिथियां हैं।

गुरु ग्रह हैं अतिचारी

सौरमंडल में गुरु ग्रह जो कि अभी अतिचारी मतलब अति तेज गति से चल रहे हैं। 5 दिसंबर 2025 को वक्री गति से कर्क राशि से मिथुन राशि में प्रवेश किया है। इसके बाद वे पुनः 2 जून 2026 को अपनी उच्च राशि कर्क में चले जाएंगे और 31 अक्तूबर 2026 तक रहेंगे। इस दौरान उच्च राशि के गुरु बहुत शुभ परिणाम देंगे।

माह सूर्य की धनु संक्रांति के कारण शुरू होगा खरमास

एसएस नागपाल ने बताया कि देवउठनी एकादशी के बाद प्रारम्भ हुए विवाह मुहूर्त 7 दिसम्बर से रुक जाएंगे। 16 दिसम्बर से एक माह सूर्य की धनु संक्रांति के कारण खरमास शुरू हो जाएगा। उसमें भी विवाह और मांगलिक कार्यक्रम नहीं होते हैं।

गुरु शुक्र अस्त का होता है विचार

विवाह मुहूर्त में गुरु शुक्र अस्त का भी विचार किया जाता है। 12 दिसंबर 2025 को शुक्र 52 दिन के लिए अस्त हो जाएंगे और एक फरवरी 2026 को शुक्र उदय होंगे। शुक्र अस्त रहने के कारण वर्ष 2026 के जनवरी में भी विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा। उसके बाद 5 फरवरी 2026 से विवाह आदि कार्य प्रारंभ होंगे।

नए साल में भी मीन खरमास होगा

वहीं,14 मार्च के बाद एक माह के लिए मीन खरमास लग जाएगा, उसमें भी विवाह आदि कार्य वर्जित होते हैं। नववर्ष 2026 में 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी होगी और चातुर्मास प्रारंभ होगा और 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के बाद ही विवाह कार्य प्रारम्भ होंगे।

नववर्ष के शुभ विवाह मुहूर्त

फरवरी - 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21

मार्च - 7, 8, 9 ,11, 12

अप्रैल -15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 27, 28, 29

मई -1,3 , 5 ,6, 7, 8 , 13, 14

जून -21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29

जुलाई -1, 6, 7, 11, 12

नवम्बर -21, 24, 25, 26

दिसंबर -2, 3 , 4, 5, 6

Next Story