Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अब हम 3 हो गए... शादी के एक महीने बाद ही मां बनने वाली है रश्मिका मंदाना? जानें सच

Anjali Tyagi
4 April 2026 3:30 PM IST
अब हम 3 हो गए... शादी के एक महीने बाद ही मां बनने वाली है रश्मिका मंदाना? जानें सच
x



मुंबई। फैंस के चहेते कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की थी। ऐसे में अब शादी के एक महीने बाद ही रश्मिका मंदाना की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं और अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


रश्मिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर विजय देवरकोंडा के साथ एक एनिमेटेड वीडियो साझा किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने "now it's us three" (अब हम तीन हैं) लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने एक पीले फूल और रेड हार्ट इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।


इस पोस्ट को देखते ही प्रशंसकों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या वह मां बनने वाली हैं। कई लोग इसे 'जूनियर विरोश' के आने का संकेत मान रहे हैं।


हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया कमेंट्स के अनुसार, यह पोस्ट रश्मिका के किसी नए क्रिएटिव प्रोजेक्ट, बच्चों के लिए कार्टून सीरीज या उनके इंस्टाग्राम अकाउंट "Rashmikaru" से जुड़े किसी काम का हिस्सा हो सकता है।


रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी की थी। इसके बाद उन्होंने 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन भी दिया था।


फिलहाल, रश्मिका अपने आगामी बड़े प्रोजेक्ट्स जैसे 'पुष्पा 3' (Pushpa 3) और 'एनिमल पार्क' (Animal Park) की शूटिंग और तैयारियों में व्यस्त हैं। जब तक रश्मिका या विजय की ओर से कोई सीधा बयान नहीं आता, इन खबरों को केवल अफवाह ही माना जा सकता है।

Next Story