Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अब आपका सपना पूरा हो गया...टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह को सताई पिता की याद, किया इमोशनल पोस्ट

Shilpi Narayan
10 March 2026 2:01 PM IST
अब आपका सपना पूरा हो गया...टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह को सताई पिता की याद, किया इमोशनल पोस्ट
x

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल जीतने के बाद से ही टीम के सभी खिलाड़ी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं रिंकू सिंह के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप अजीब तरीके से बीता है। वो पहली बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बने। इस टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपने पिता को खो दिया। जीत की खुशी तो है लेकिन उनकी आंखें भी नम हैं। टीम इंडिया के बल्लेबाज ने अपने दिवंगत पिता खांचंद सिंह के लिए एक भावुक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

पिता के अंतिम संस्कार के बाद रिंकू टीम में हुए थे शामिल

बता दें कि रिंकू ने अपने पिता के अंतिम संस्कार में अलीगढ़ में हिस्सा लिया। इससे एक दिन पहले भारत ने चेन्नई में 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 का मैच खेला था। इसके बाद रिंकू 1 मार्च को कोलकाता पहुंचे, जहां भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में करो या मरो का मुकाबला खेलना था।

अब आपका सपना पूरा हो गया

अहमदाबाद में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल जीतने के बाद रिंकू ने अपने पिता को याद किया। रिंकू ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले। मुझे नहीं पता आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी। आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है। तो फील्ड पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब आपका सपना पूरा हो गया है। तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते। हर छोटी बड़ी खुशी में आपकी कमी खलेगी। बहुत मिस करूंगा आपको पापा...बहुत ज्यादा

Next Story