Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हे भोले बाबा, मेरे पापा की दारू छुड़ा दो... शिव मंदिर में अगल-अलग मन्नतें मांग रहे हैं भक्त

Anjali Tyagi
14 Feb 2026 8:30 PM IST
हे भोले बाबा, मेरे पापा की दारू छुड़ा दो... शिव मंदिर में अगल-अलग मन्नतें मांग रहे हैं भक्त
x

अलीगढ़। रविवार को महाशिवरात्रि का महापर्व है। ऐसे में भक्त भगवान भोले की भक्ति में लीन हैं। भोले बाबा को खुश करने के लिए भक्त कई तरह से तपस्या कर रहे हैं। कोई कांवड़ उठा रहा है तो कोई बाबा की पूजा-पाठ में लगा हुआ है। ऐसे एक हृदय को झकझोर देने वाली कहानी सामेन आई है। दरअसल अलीगढ़ की रहने वाली एक बच्ची कांवड़ लेकर शिव मंदिर पहुंची और भोलेनाथ से केवल एक ही प्रार्थना की- हे भोले बाबा, मेरे पापा की दारू छुड़ा दो।

पिता की शराब छुड़ाने की दुआ

मासूम बच्ची भगवान के पास सच्ची श्रद्धा के साथ कांवड़ उठाए पहुंची, सिर्फ इसलिए ताकि उसके पिताजी शराब पीना छोड़ दें और उसके माता-पिता दोनों खुश रह सकें। प्राचीन शिव मंदिर में उसने भगवान से ऐसी मन्नत मांगी कि सुनकर हर कोई भावुक हो उठा। बच्ची ने खिलौने या कपड़ों की नहीं, बल्कि अपने पिता की शराब की लत छुड़ाने की प्रार्थना महादेव से की।

भावुक कर देने वाला सफर

इतनी कम उम्र में पिता की शराब की लत से परेशान होकर बच्ची ने महादेव का सहारा लिया। उसका मानना है कि यदि वह सच्ची श्रद्धा से जल चढ़ाएगी, तो शिवजी उसके पिता को सुधार देंगे।

सोशल मीडिया पर चर्चा

मंदिर में बच्ची की इस पुकार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और बच्ची के पिता से उसकी खातिर अपनी लत छोड़ने की अपील कर रहे हैं। यह घटना समाज के उस दर्दनाक पहलू को दिखाती है जहाँ अपनों की बुरी आदतों का सबसे बुरा असर मासूम बच्चों के कोमल मन पर पड़ता है।

शराब पीकर झगड़ा करते हैं पिता

मासूम बच्ची ने बताया कि उसके पिता शराब पीकर घर में झगड़ा करते हैं और वह घर में शांति चाहती है। उसने वादा किया कि अगर पिता शराब छोड़ देंगे तो वह रोज मंदिर आएगी। मंदिर में मौजूद लोग यह सुनकर भावुक हो उठे। पुजारी ने बच्ची को आशीर्वाद दिया और कहा कि सच्चे मन की प्रार्थना व्यर्थ नहीं जाती। अब मोहल्ले के लोग भी इस नन्हीं बेटी की मन्नत पूरी होने की दुआ कर रहे हैं। मासूम बच्ची का वीडियो भी सामने आया है।

Next Story