
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पंचायत में सास-साले की...
पंचायत में सास-साले की हत्या करने वाला अफसर खां एनकाउंटर में ढेर, जानें पूरा मामला

बरेली। यूपी के बरेली जिले में अपनी सास और साले की पंचायत के दौरान निर्मम हत्या करने वाले शातिर अपराधी अफसर खां को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही आज यानी मंगलवार को मुठभेड़ में मार गिराया। दरअसल इज्जतनगर थाना क्षेत्र में कल मतलब सोमवार को भरी पंचायत के बीच साले और सास की चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने के बाद अफसर की घेराबंदी की गई तो उसने पुलिस पर ही फायर झोंक दिया। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसको गोली लग गई। जिला अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। इस दोहरे हत्याकांड और एनकाउंटर से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने दी जानकारी
आरोपी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी और एसपी सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने घटना स्थल से आरोपी का तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों के परिजनों ने जताया आभार
हत्यारोपी अफसर खां के एनकाउंटर पर आसमां के मायकवालों ने पुलिस का आभार जताया है। पिता ने कहा कि वह पुलिस के शुक्रगुजार हैं। आरोपी को उसके गुनाह की सजा मिली है।
आरोपी ने चचेरी बहन से किया था लव मैरिज
जानकारी के अनुसार, अफसर खां ने साल 2017 में 30 वर्षीय चचेरी बहन सायमा से प्रेम विवाह किया था। सायमा की बहन शिफा और अनम ने कहा कि घर खर्च को लेकर अफसर और सायमा के बीच अक्सर विवाद होता था। अफसर नशे करने का आदि है। वह लगभग सायमा की पिटाई करता था। दो दिन पहले भी उसने विवाद किया था। लेकिन जब आसमां अपनी बेटी सायमा को बुलाने उसके घर गई थी। वहां अफसर ने सास आसमां के साथ भी मारपीट की थी, उसके बाद सायमा ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली थी।
दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है, जबकि अफसर खां के मारे जाने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। वहीं, एसएसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।




