
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- हाय री मोहब्बत! 40 साल...
हाय री मोहब्बत! 40 साल की सौतेली मां को नाबालिग बेटे से हो गया प्यार तो घर छोड़ कर भाग निकले, दोनों को दर-दर ढूंढ रहा पिता

नूंह, हरियाणा। कहते हैं मोहब्बत में कुछ भी संभव है। ऐसा ही हरियाणा के एक गांव में हुआ। 17 साल के बेटे को का दिल 40 साल की अपनी सौतेली मां पर आ गया। महज 3 महीने में दोनों में मोहब्बत परवान चढ़ गई। दोनों घर से भाग निकले। अब पिता दोनों को दर-दर ढूंढ रहा है। इतना ही नहीं पिता ने इस घटना की शिकायत सीएम से कर दी है।
बासदल्ला गांव के रामकिशन ने बताया कि कई साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की। इस शादी के बाद उनका बेटा अपने नानी गांव में रहने लगा था। पिछले दिनों उनका बेटा उनके पास रहने आया था।
3 महीने में परवान चढ़ी मोहब्बत
रामकिशन ने बताया कि वह अपने बेटे के आने से खुश हुआ था। दूसरी पत्नी सोहना से उनकी एक बेटी है जिसके साथ उसका व्यवहार अच्छा था। लेकिन बेटे के 3 महीने रहने के दौरान उन्हें यह पता नहीं लग सका कि उनकी पत्नी से बेटे को प्यार हो गया है। यह प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों घर छोड़कर फरार हो गए।
अपनी मां का छूता था पैर
रामकिशन ने बताया कि उनका बेटा अपनी सौतेली मां को मां की तरह मानता था। वह उसके साथ आदर्श व्यवहार करता था। रोज सुबह उठकर अपनी मां का पैर छूता था लेकिन उसने इस पवित्र रिश्ते को तार तार कर दिया।
पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
पिता अपनी पत्नी और बेटे को कई दिनों से दर-दर ढूंढ रहा है। वह शिकायत लेकर पुन्हाना सिटी थाना भी गया था लेकिन पुलिस अपेक्षित कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों का कोर्ट मैरिज कर दो लेकिन यह बात हजम होने वाली नहीं है। वैसे भी उनका बेटा अभी नाबालिग है। अब यह शिकायत सीएम तक पहुंचा दी गई है।