Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सदन में बोले ओम बिरला-स्पीकर के पास माइक बंद करने का बटन नहीं होता...घुमा फिरा कर विपक्ष पर किया वार!

Shilpi Narayan
12 March 2026 12:35 PM IST
सदन में बोले ओम बिरला-स्पीकर के पास माइक बंद करने का बटन नहीं होता...घुमा फिरा कर विपक्ष पर किया वार!
x

नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला अपने खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने के बाद आज पहली बार लोकसभा पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा संतुलन बनाने की कोशिश की। बिरला ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में मेरा अटूट विश्वास है और मैंने हर सदस्य की बात को गंभीरता से सुना है। उन्होंने कहा कि सदन में सभी के लिए नियम समान है। सदन की मर्यादा के लिए कठोर फैसले लेने पड़ते हैं। माइक बंद करने के आरोप पर कहा कि स्पीकर के पास माइक बंद करने का बटन नहीं होता है।

सदन भारत के 140 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करता हैं

बता दें कि ओम बिरला ने कहा कि तंत्र भारत के इतिहास में तीसरी बार स्पीकर के खिलाफ अविश्वास के प्रस्ताव पर 12 घंटे चर्चा हुई। सबसे अधिक चर्चा रही, ताकि सभी सदस्यों के विचार, तर्क और चिंताएं सदन के सामने आ सकें। प्रतिपक्ष के सदस्यों ने विपक्ष की आवाज दबाने की बात कही। माननीय सदस्यों ने सदन की गरिमापूर्ण परंपराओं, नियमों और प्रक्रियाओं पर अपने विचार रखे। यह सदन भारत के 140 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करता है। मैंने हमेशा संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है।

लोकतंत्र में सहमति-असहमति की महान परंपरा हमेशा रही है

उन्होंने कहा कि हमेशा प्रयास किया सदन में हर सदस्य नियमों के तहत अपने विचार व्यक्त करें। सभी को पर्याप्त अवसर भी देने का प्रयास मैंने किया। यह सदन समाज के हर व्यक्ति की आवाज बने, ऐसा प्रयास किया। सदन की कार्यवाही में सभी को हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया। मैंने चैंबर में बुलाकर आग्रहपूर्वक अपने क्षेत्र की आवाज सदन में रखें। लोकतंत्र में सहमति-असहमति की महान परंपरा हमेशा रही है। उन्होंने कहा कि मैने पीएम से ना आने का आग्रह किया था। व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये उचित था।

Next Story