Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कुछ योजनाएं चलाती हैं, जानें कौन-कौन सी

Aryan
8 March 2026 3:00 PM IST
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कुछ योजनाएं चलाती हैं, जानें कौन-कौन सी
x
इन योजनाओं को चलाने का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें समाज में समान दर्जा दिलाना है।

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च के अवसर पर केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कई विशेष योजनाएं चला रही हैं। इनमें 'लखपति दीदी', 'सुकन्या समृद्धि', 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना', और 'स्टैंड-अप इंडिया' जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं, जो आर्थिक सहायता, सस्ती ऋण सुविधा और कौशल प्रशिक्षण प्रदान करती हैं। आईए जानते हैे और कौन-कौन सी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं।

महिलाओं के लिए प्रमुख सरकारी योजनाएं:

लखपति दीदी योजना: स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, ताकि वे प्रति वर्ष 1 लाख रुपया से अधिक कमा सकें।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY): बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत, यह बेटियों के भविष्य के लिए एक छोटी बचत योजना है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (MP): पात्र महिलाओं को हर महीने सीधे बैंक खाते में आर्थिक सहायता दी जाती है।

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना (Maharashtra): 21 से 65 वर्ष की योग्य महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Bihar): महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10,000 की प्रोत्साहन राशि और बाद में 2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता।

महिला सम्मान बचत पत्र (MSSC): महिलाओं के लिए एक विशेष बचत योजना, जिसमें 2 लाख तक के निवेश पर उच्च ब्याज मिलता है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन।

स्टैंड-अप इंडिया: महिला उद्यमियों को मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस या ट्रेडिंग सेक्टर में व्यवसाय शुरू करने के लिए रुपये 10 लाख से रुपये 1 करोड़ तक का ऋण।

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड (Delhi): महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए डीटीसी (DTC) और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा।

इन योजनाओं को चलाने का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें समाज में समान दर्जा दिलाना है।

Next Story