
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- कांशीराम की पुण्य तिथि...
कांशीराम की पुण्य तिथि पर मायावती ने योगी सरकार की तारीफ में बांधे पुल! अखिलेश पर कसा तंज,कहा-सत्ता में रहते हुए इन्हें कभी पीडीए की याद नहीं आई

लखनऊ। कांशीराम स्मारक स्थल पर बसपा की रैली में मायावती ने योगी सरकार की तारीफ की। जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि कांशीराम स्थल की देखरेख के लिए वर्तमान बीजेपी सरकार की वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकार ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की तरह यहां आने वाले पर्यटकों के टिकटों के पैसों का दबा लिया था। लेकिन योगी सरकार में ऐसा नहीं हुआ। हालांकि मायावती ने अखिलेश यादव पर हमला किया।
सत्ता में रहते हुए इन्हें कभी पीडीए की याद नहीं आई
बता दें कि मायावती ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जब वे सत्ता में होते हैं तो कांशीराम स्थल की कमाई का पैसा दबा लेते हैं। सत्ता में रहते हुए इन्हें कभी पीडीए की याद नहीं आई। यह समाजवादी पार्टी का दोहरा चरित्र है। मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी के दोगलेपन रैवये से सावधान रहने की जरूरत है। वहीं इस दौरान मायावती ने इस दौरान कांशीराम के सपने का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने वंचितों और शोषितों के लिए काम किया। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मायावती ने कहा कि कांशीराम जी की आखिरी इच्छा थी कि सत्ता की चाभी बहुजन समाज के पास होनी चाहिए।
कांग्रेस सरकार पर लगाया ये आरोप
वहीं इस दौरान उन्होंने समर्थकों से अपील की कि कांशीराम के सपने को पूरा करने के लिए जोर लगाना होगा। मायावती ने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है। सीबीआई के जंजाल में फंसाने का प्रयास हुआ। लेकिन कोर्ट से न्याय मिला। वहीं इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि आज हाथ में संविधान लेकर नाटकबाजी की जा रही है। कांग्रेस सरकार में बाबा साहेब का अपमान किया गया। उन्होंने लोकसभा नहीं जाने दिया। उन्हें भारत रत्न तक नहीं दिया गया। कांशीराम का भी अपमान किया गया। उनके निधन के बाद कांग्रेस सरकार ने छुट्टी भी घोषित नहीं की है।