Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बिहार में NDA की शानदार जीत पर पीएम मोदी ने कहा- गर्दा उड़ा दिया…बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए वोट दिया

Aryan
14 Nov 2025 7:32 PM IST
बिहार में NDA की शानदार जीत पर पीएम मोदी ने कहा- गर्दा उड़ा दिया…बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए वोट दिया
x
जेपी नड्डा ने कहा कि जनता का पीएम मोदी पर अटूट भरोसा है। यह चुनाव विकास बनाम जंगलराज की लड़ाई थी। जनता ने विकास पर जनादेश दिया।

नई दिल्ली। बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल दिख रहा है। सभी बीजेपी नेता दिल्ली कार्यालय में पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सहयोगियों को बधाई दी। बीजेपी मुख्यालय में खुशी की लहर साफ दिखाई दे रही है। अमित शाह और राजनाथ सिंह ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से हाथ मिलाया। पीएम के आने पर की गई फूलों की वर्षा। पीएम ने जीत के बाद गमछा हिलाकर सभी का अभिवादन किया। मंच पर अमित शाह,राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा दिखे। मोदी-मोदी के नारे की गूंज चारो ओर से आ रही थी।

जेपी नड्डा ने कहा

इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि जनता का पीएम मोदी पर अटूट भरोसा है। यह चुनाव विकास बनाम जंगलराज की लड़ाई थी। जनता ने विकास पर जनादेश दिया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पीएम मोदी का आभार जताया। जनादेश के लिए बिहार की जनता का धन्यवाद किया। पीएम को जनता का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने विशेषकर बिहार की महिलाओं का आभार प्रकट किया।

पीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

पीएम ने जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह और अन्य देशप्रेमियों को तीन बार जय छठी मैया कहा। पीएम ने कहा कि अब घर-घर में मखाने की खीर बनाना पक्का कर दिया है। हम जनता के सेवक हैं। हम तो जनता का दिल चुराकर बैठे हैं। मैंने बिहार चुनाव में जंगलराज की बात करता था, तो राजद विरोध नहीं करता था, लेकिन कांग्रेस को यह बात चुभती थी। बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। पीएम ने कहा कि बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए वोट दिया है। कर्पूरी ठाकुर के गांव से प्रचार शुरू किया। इस जीत ने नया MY का फार्मूला दिया जिसका अर्थ है महिला और यूथ। मैं बिहार के बहन, बेटियों समेत सभी को नमन करता हूं। नीतीश जी ने शानदार नेतृत्व किया है। उन्होंने चिराग, कुशवाहा, माझी और सम्राट चौधरी को धन्यवाद कहा। उन्होंने अधिक से अधिक मतदान कराने को लेकर चुनाव आयोग की तारीफ की।


Next Story