Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गणतंत्र दिवस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कुछ ऐसा सुन आप भी हो जाएंगे भावुक, बोले- एक सच्चा देशभक्त कभी मृत्यु...

Anjali Tyagi
26 Jan 2026 1:00 PM IST
गणतंत्र दिवस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कुछ ऐसा सुन आप भी हो जाएंगे भावुक, बोले- एक सच्चा देशभक्त कभी मृत्यु...
x

नई दिल्ली। 26 जनवरी 2026 को पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने देशवासियों को संबोधित करते हुए देशभक्ति और वीरता पर विशेष चर्चा की है। उन्होंने कहा है कि एक सच्चा देशभक्त कभी मृत्यु से नहीं डरता। बता दें कि महाराज जी के इन वचनों ने भक्तों और युवाओं में राष्ट्र प्रेम की एक नई ऊर्जा भर दी।

मृत्यु का भय नहीं

महाराज जी ने कहा कि एक सच्चा देशभक्त कभी मृत्यु से नहीं डरता। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की सेवा और रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देना परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने समझाया कि केवल नारे लगाना ही देशभक्ति नहीं है, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना और समाज के प्रति समर्पित रहना ही वास्तविक सेवा है। प्रेमानंद महाराज ने अध्यात्म को राष्ट्रभक्ति से जोड़ते हुए कहा कि जब व्यक्ति का चरित्र मजबूत होता है, तभी वह राष्ट्र के उत्थान में सही योगदान दे पाता है।

सच्चे देशभक्त इतिहास में प्रेरणा बनकर जीवित रहते हैं

आगे प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि भय उसे केवल शरीर से जुड़ा होता है, जो भोग, धन, घर और भौतिक सुखों में ही जीवन का अर्थ खोजता है। जो व्यक्ति स्वयं से ऊपर किसी बड़े आदर्श को मान लेता है, चाहे वह राष्ट्र हो या ईश्वर, उसके लिए मृत्यु अंत नहीं , बल्कि कर्तव्य बन जाती है। यही कारण है कि हमारे सैनिक और सच्चे देशभक्त इतिहास में केवल नाम नहीं, बल्कि प्रेरणा बनकर जीवित रहते हैं। उनका साहस, उनका साहस, उनका त्याग और उनकी निडरता आने वाली पीढ़ियों को यह सिखाती है कि राष्ट्र के लिए समर्पण ही सबसे बड़ा धर्म है।

Next Story