Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली में बीजेपी सरकार के एक साल पूरा होने पर नितिन नवीन और सीएम रेखा ने 500 ईवी बसों को दिखाई हरी झंडी!

Shilpi Narayan
8 Feb 2026 1:23 PM IST
दिल्ली में बीजेपी सरकार के एक साल पूरा होने पर नितिन नवीन और सीएम रेखा ने 500 ईवी बसों को दिखाई हरी झंडी!
x
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ग्यारह वर्षों तक दिल्ली विकास में पिछड़ी रही। दिल्लीवासियों की आशाएं और आकांक्षाएं धूमिल हो गईं।

नई दिल्ली। दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सशक्त एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रामलीला मैदान से 500 नई इलेक्ट्रिक (ईवी) बसों का शुभारंभ किया गया। वहीं दिल्ली में बीजेपी की सरकार को एक साल होने पर सीएम ने पिछली केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है।

हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना किया। इसके साथ दिल्ली स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

ग्यारह वर्षों तक दिल्ली विकास में पिछड़ी रही

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ग्यारह वर्षों तक दिल्ली विकास में पिछड़ी रही। दिल्लीवासियों की आशाएं और आकांक्षाएं धूमिल हो गईं। दिल्ली ने विकास के सपने देखना छोड़ दिया। दिल्लीवासी पानी, सीवेज और स्वास्थ्य सेवा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते रह गए। लेकिन 2025 के विधानसभा चुनावों में दिल्लीवासियों ने दिल्ली के मालिक होने का दावा करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

भाजपा सरकार बनाकर दिल्ली का माहौल बदल दिया

सीएम ने आगे कहा कि अहंकारी केजरीवाल कहा करते थे, “मुझे हराने के लिए तुम्हें पुनर्जन्म लेना पड़ेगा।” लेकिन दिल्लीवासियों ने इसी जन्म में, इसी रामलीला मैदान में भाजपा सरकार बनाकर दिल्ली का माहौल बदल दिया। दिल्लीवासियों ने दिखा दिया कि अगर वे किसी को प्रेम और स्नेह से सत्ता के पद तक पहुंचा सकते हैं, तो उन्हें उसे नीचे गिराना भी आता है।

Next Story