Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

CM योगी के निर्देश पर यूपी की सड़कों पर नारी सुरक्षा के लिए लिया गया संकल्प! 18 हजार महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली बाइक रैली…

Aryan
22 Sept 2025 1:33 PM IST
CM योगी के निर्देश पर यूपी की सड़कों पर नारी सुरक्षा के लिए लिया गया संकल्प! 18 हजार महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली बाइक रैली…
x
सुरक्षा और सम्मान, नारी का अधिकार जैसे नारों से सड़कें गूंज उठी।

लखनऊ। आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति 5 का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास को अधिक मजबूत करने के मकसद से बाइक रैली निकालने के निर्देश दिए थे। सीएम योगी के निर्देशानुसार युपी पुलिस विभाग की अलग-अलग रैंक के करीब 18 हजार महिला अधिकारियों ने बाइक रैली निकाली।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि सीएम के निर्देश पर सभी जिलों में महिला पुलिस कर्मी बाइक लेकर सड़क पर उतरीं हैं। सुरक्षा और सम्मान, नारी का अधिकार जैसे नारों से सड़कें गूंज उठीं। रैली का स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया। इससे महिला सुरक्षा को बढ़ावा दिया गया। बता दें कि सीएम ने अपने सम्बोधन में कहा था कि नारी की सुरक्षा और सम्मान इस सरकार की प्राथमिकता है।

प्रशासन की भागीदारी से जनता के विश्वास को मजबूती मिली

पुलिस बाइक रैली के द्वारा नारी सुरक्षा को लेकर संकल्प लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि महिला की सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि पूरे समाज का संकल्प है। बाइक रैली के दौरान सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा मंत्रीगणों ने भी सक्रिय रूप से भाग लेकर अभियान को सफल बनाया। प्रशासन की भागीदारी से जनता के विश्वास को मजबूत मिली। बता दें कि MissionShakti5 लगातार टॉप 5 ट्रेंडिंग सूची में शामिल रहा। सोशल मीडिया पर अब तक इस पर 23 हजार से अधिक कमेंट्स आ चुके हैं।


Next Story