Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अनंत अंबानी के जन्मदिन के अवसर पर पत्नी राधिका मर्चेंट ने लुटाया जमकर प्यार, जामनगर में जश्न, कई फिल्मी हस्तियों ने दीं शुभकामनाएं

Aryan
10 April 2026 2:30 PM IST
अनंत अंबानी के जन्मदिन के अवसर पर पत्नी राधिका मर्चेंट ने लुटाया जमकर प्यार, जामनगर में जश्न, कई फिल्मी हस्तियों ने दीं शुभकामनाएं
x
बॉलीवुड सेलेब्स अनंत को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बर्थडे विश कर रहे हैं।

मुंबई। मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज यानी 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह ग्रैंड सेलिब्रेशन जामनगर में पहले से ही चल रहा है। बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां अनंत के जन्मदिन को और खास बनने के लिए जामनगर में पहुंच गए हैं। इस बीच अनंत और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट की एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राधिका बर्थडे बॉय अपने पति अनंत पर बेहद प्रेम बरसाती नजर आ रही हैं।

राधिका अनंत को किस की

वायरल वीडियो में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक रोमांटिक पल शेयर करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में राधिका अनंत को किस करती दिख रही हैं। वहीं अनंत अपनी पत्नी के इस प्यार भरे बर्थडे विश पर खुशी से झूमते दिखताई दे रहे हैं। बाद में वे राधिका का हाथ थामे नजर आते हैं। वहीं इस दौरान मेहमान उन पर फूल बरसाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में अंबानी खानदान की छोटी बहू ऑरेंज कुर्ता पहने हुए नजर आईं। राधिका ने लाइट मेकअप किया है और खुले स्ट्रेट हेयरस्टाइल हैं, जबकि अनंत नेवी ब्लू कुर्ते में दिख रहे हैं।

किंग खान ने भी अनंत अंबानी को दी बधाई

इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स अनंत को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बर्थडे विश कर रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाखरूख खान ने अनंत अंबानी को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, अनंत अंबानी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं… आप जो भी अच्छा काम करते हैं, करते रहें..और जो भी पॉजिटिव और सही है, उसे बनाए रखें। अच्छा काम करते रहें और अपने काम से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते रहें। भगवान आपको हमेशा अच्छी सेहत और खुशियां दे।

भाईजान ने अनंत किया बर्थडे विश

सलमान खान ने भी अनंत को उनके 31वें जन्मदिन पर बधाई दी। सलमान खान ने अनंत के साथ दो दिल को छू लेने वाली तस्वीरें शेयर कीं, साथ में कैप्शन लिखा, सबसे निस्वार्थ, दयालु इंसान और कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन… मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं।


Next Story