Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रामनवमी के मौके पर गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार की 5 महिलाएं डूबीं...

Aryan
27 March 2026 4:53 PM IST
रामनवमी के मौके पर गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार की 5 महिलाएं डूबीं...
x
घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाना अध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल रामनवमी के पावन पर्व पर गंगा स्नान करने गए एक ही परिवार के 5 लोग नदी की तेज धारा में बह गए। यह घटना महनार अनुमंडल के देसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गनियारी घाट की है। इस हादसे के बाद से इलाके के आसपास अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम लापता महिलाओं की तलाश में जुट गई है।

3 सदस्यों के डूबने की आशंका

जानकारी के मुताबिक, इस भीषण हादसे में परिवार के 3 सदस्यों के डूबने की गंभीर आशंका जताई जा रही है। वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के गनियारी गंगा घाट पर नयागांव बरियारपुर गांव की रहने वाली महिलाएं और युवतियां स्नान के लिए पहुंची थीं। इस दौरान पांचों गहरे पानी में डूबने लगीं। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने 3 लोगों को बाहर निकाल लिया, जिनमें से एक युवती की मौत हो चुकी थी। मृतका की पहचान 18 वर्षीय सीमा कुमारी के रूप में हुई है।

दो लोगों की तलाश जारी

नदी में डूबी सोनी कुमारी और आंचल का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जिनकी तलाश में स्थानीय गोताखोर, नाविक और एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। पीड़ितों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ऐसा बताया जा रहा है कि महिलाएं और युवतियां रामनवमी के अवसर पर गंगा स्नान करने गई थीं।

थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाना अध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। देसरी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। पुलिस ने सीमा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही अन्य की तलाश जारी है।


Next Story