
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- एक बिहारी पाकिस्तान पर...
एक बिहारी पाकिस्तान पर भारी...सीएम नीतीश ने ईशान किशन के परफॉर्मेंस पर कह दी बड़ी बात, डिप्टी सीएम ने यह कहा

पटना। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार तरीके से जीत हासिल की है। इस जीत में सबसे बड़ा योगदान ईशान किशन का रहा है। जिसके बाद से किशन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर ओर से टीम इंडिया को बधाई मिल रहा है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने ईशान किशन के लिए भी बड़ी बात कही है।
इस जीत पर पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते हुए बिहार के ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है, जिसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईशान किशन के उज्ज्वल भविष्य की कामना है। इस जीत पर पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित है। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को मेरी अनंत शुभकामनाएं।
टीम इंडिया ने बढ़ाया तिरंगे का मान
भारत की जीत से बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी गदगद दिखे। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत की शानदार जीत पर देश को बधाई! T20WorldCup2026 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर एक बार फिर तिरंगे का मान बढ़ाया है। यह जीत भारत की जज्बे, आत्मविश्वास और खेल भावना का प्रतीक है। समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत के लिए ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!"




