
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक...
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक प्रथम क्षेत्र में सरेआम गोलीबारी, घायल युवक की हालत गंभीर, जानें कारण

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के ग्राम लुक्सर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुरानी दुश्मनी की वजह से दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। वहीं आरोप है कि सचिन और उसके साथियों ने नितिन पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
नितिन की हालत गंभीर
हालांकि परिजन और स्थानीय लोग घायल नितिन को तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते यह वारदात हुई।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल
पुलिस ने आरोपी सचिन और उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।




