Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

एपस्टीन से संपर्क मामले में विपक्ष ने हरदीप पुरी से मांगा इस्तीफा, संसद भवन में किया विरोध प्रदर्शन

Anjali Tyagi
13 Feb 2026 12:32 PM IST
एपस्टीन से संपर्क मामले में विपक्ष ने हरदीप पुरी से मांगा इस्तीफा, संसद भवन में किया विरोध प्रदर्शन
x

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और जेफरी एपस्टीन के बीच संपर्कों को लेकर हाल से काफी विवाद हो रहा है। फरवरी 2026 में अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों के आधार पर यह जानकारी सामने आई है। ऐसे में विपक्ष जमकर हंगामा कर रहा है। इसी मुद्दे पर आज विपक्षी सांसदों ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग उठाते हुए संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

विपक्षी सांसदों का विरोध

कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- मोदी सरकार के मंत्री हरदीप पुरी का नाम Jeffrey Epstein से जुड़ा पाया गया है। मंत्री पुरी ने अमेरिका के बाल यौन अपराधी, मानव तस्कर Epstein से कई बार मुलाकात की, जो कि देश को शर्मसार करने वाली बात है। इस शर्मनाक कृत्य के लिए हरदीप पुरी तत्काल इस्तीफा दें और नरेंद्र मोदी पूरे देश से माफी मांगें।

हरदीप पुरी ने मानी थी मुलाकातों की बात

मंत्री हरदीप पुरी ने स्वयं स्वीकार किया है कि वह 2009 से 2017 के बीच एपस्टीन से 3 से 4 बार मिले थे। ये मुलाकातें तब हुई थीं जब वे 'इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट' (IPI) में कार्यरत थे और भारत के लिए कूटनीतिक भूमिकाओं में सक्रिय थे।

ईमेल संवाद

दस्तावेजों से पता चला है कि 2014-15 के दौरान उनके बीच कई ईमेल का आदान-प्रदान हुआ था। इन ईमेल्स में भारत में निवेश (जैसे 'डिजिटल इंडिया') को बढ़ावा देने और लिंक्डइन के सह-संस्थापक रीड हॉफमैन जैसे प्रभावशाली लोगों से जुड़ने के बारे में चर्चा थी।


Next Story