Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव, जानें क्या है पूरा मामला

Shilpi Narayan
9 Feb 2026 11:29 AM IST
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव, जानें क्या है पूरा मामला
x

नई दिल्ली। INDIA ब्लॉक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहा है। दरअसल, विपक्षी दलों का आरोप है कि सदन में विपक्षी नेताओं, विशेषकर विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी को बोलने की पर्याप्त अनुमति नहीं दी जा रही है।

विपक्ष ने दिया ये तर्क

बता दें कि हाल ही में ओम बिरला द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को सदन में न आने की सलाह देने और विपक्षी सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री की सीट घेरने की योजना के दावों को विपक्ष ने "पक्षपातपूर्ण" और "लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ" बताया है। विपक्ष ने तर्क दिया है कि जहां सत्ता पक्ष के सांसदों को किताबों के उद्धारण देने की अनुमति दी गई, वहीं राहुल गांधी को इसी आधार पर बोलने से रोका गया।

प्रक्रिया और वर्तमान स्थिति

लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए संविधान के अनुच्छेद 94 के तहत 14 दिनों का पूर्व नोटिस आवश्यक होता है। इस प्रस्ताव को सदन में पेश करने के लिए कम से कम 50 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता होती है। फिलहाल, विपक्षी दलों के बीच इस पर आम सहमति बनाने के लिए चर्चा जारी है, हालांकि कुछ दल अभी भी इस रणनीति पर संशय में हैं।

Next Story