Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा! मीडिल ईस्ट में बिगड़े हालात पर विदेश मंत्री ने दिया यह बयान

Shilpi Narayan
9 March 2026 12:31 PM IST
लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा! मीडिल ईस्ट में बिगड़े हालात पर विदेश मंत्री ने दिया यह बयान
x

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामों के बीच पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने विपक्षी सांसदों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें और हंगामा न करें। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान में चल रहे संघर्ष पर सदन को जानकारी देना शुरू किया। हालांकि, विपक्ष के सांसदों ने लगातार 'We Want Discussion' के नारे लगाते हुए हंगामा जारी रखा। जयशंकर ने कहा प्रभावित देशों से हम संपर्क कर रहे है। संवाद और कूटनीति से ही समाधान संभव है।

भारतीय नौसेना सुविधाओं में ठहरा हुआ था

विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान ने भारत से अपने तीन जहाजों को भारतीय बंदरगाहों पर डॉक करने की अनुमति मांगी थी, जिसे 1 मार्च को मंजूरी दे दी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार का मानना ​​है कि यह 'सही कदम' था। जयशंकर ने संसद को बताया कि तीनों जहाजों में से एक 4 मार्च को दक्षिणी बंदरगाह कोच्चि पर पहुंचा और उसका चालक दल भारतीय नौसेना सुविधाओं में ठहरा हुआ था।

Next Story