
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Oracle Layoffs: एक...
Oracle Layoffs: एक ईमेल से लोगों पर गिरी गाज! अकेले भारत में 12,000 कर्मचारियों की गई नौकरी, वैश्विक स्तर पर इतने कर्मचारी प्रभावित

नई दिल्ली। अमेरिकी आईटी दिग्गज Oracle में एक बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर सामने आई है। अमेरिकी आईटी कंपनी ओरेकल ने करीब 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। जानकारी के मुताबिक, छंटनी में केवल भारत के 12 हजार कर्मचारी शामिल है। इस छंटनी का असर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो ओरेकल ने दुनिया भर में अपने लगभग 30,000 कर्मचारियों को बाहर निकाला है। कंपनी अगले एक महीने के भीतर छंटनी का दूसरा दौर भी शुरू कर सकती है।
कंपनी ने गैर-जरूरी पदों को खत्म किया
ओरेकल ने प्रभावित कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा कि ऑपरेशंस को स्ट्रीमलाइन करने के लिए यह फैसला लिया है। इन बदलावों की वजह से कर्मचारी जिस पद पर काम कर रहे हैं, वह अब कंपनी के लिए गैरजरूरी हो गया है।
कंपनी ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है
इस पूरे मामले पर ओरेकल ने फिलहाल कोई भी आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक ईमेल में कंपनी ने इस कदम के पीछे के कारणों को स्पष्ट करने की कोशिश की है।
कंपनी में संगठनात्मक बदलाव हुए हैं
ईमेल में प्रबंधन ने कहा है कि कंपनी में कुछ संगठनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं। इन बदलावों के कारण कामकाज को सुव्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया है। कंपनी ने खेद जताते हुए कहा कि इसके परिणामस्वरूप कर्मचारियों के वर्तमान पद अब अनावश्यक हो गए हैं।




