Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Oscars 2026: इस दिन होने वाला है ऑस्कर का आयोजन! प्रियंका चोपड़ा करेंगी शिरकत, जानें भारत में कब देख पाएंगे समारोह

Shilpi Narayan
10 March 2026 8:30 PM IST
Oscars 2026: इस दिन होने वाला है ऑस्कर का आयोजन! प्रियंका चोपड़ा करेंगी शिरकत, जानें भारत में कब देख पाएंगे समारोह
x

मुंबई। ऑस्कर 2026 का कुछ ही दिनों में आयोजन होने वाला है और अब इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस साल का कार्यक्रम और ज्यादा खास होने वाला है, क्योंकि इसे कोनन ओ’ब्रायन होस्ट करने वाले हैं। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होने वाली हैं। नॉमिनेशन की बात करें तो इस बार फिल्म ‘सिनर्स’ सबसे आगे मानी जा रही है। इस फिल्म को करीब 16 नॉमिनेशन मिले हैं और यह कई बड़ी कैटेगरी में मजबूत दावेदार मानी जा रही है।

शो को चार-चांद लगने की उम्मीद

बता दें कि 98वां अकादमी अवॉर्ड समारोह 15 मार्च 2026 को हॉलीवुड के लॉस एंजेलिस स्थित मशहूर डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री की नजरें इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह पर टिकी हुई हैं। दरअसल, इस बार समारोह को मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट कोनन ओ’ब्रायन होस्ट करेंगे, जिनकी मौजूदगी से शो को चार-चांद लगने की उम्मीद है।

क्या होगी टाइमिंग?

भारत में टाइम डिफरेंस की वजह से दर्शक इस समारोह को 16 मार्च की सुबह लगभग 4:30 बजे से देख सकेंगे। आप जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर सुबह 4:30 बजे से इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। भारत में स्टार मूवीज चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। अमेरिका में इसका प्रसारण एबीसी चैनल पर किया जाएगा जबकि इसे हुलु (Hulu) पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। दुनियाभर के एंटरटेनमेंट लवर इस अवॉर्ड शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा प्रेजेंटर के तौर पर आएंगी नजर

इंडियन फैंस के लिए इस बार का ऑस्कर और भी खास है क्योंकि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इस समारोह में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी। वह मंच पर विजेताओं को अवॉर्ड देती दिखाई देंगी। उनके साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ऐन हैथवे जैसे बड़े हॉलीवुड सितारे भी मंच पर नजर आएंगे, जिससे इस साल का शो और भी ग्लैमरस होने की उम्मीद है।

Next Story