
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- हमारा फोकस...
हमारा फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर...निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पर दिया जवाब

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब दी है। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारा फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर है। एमएसएमई को लेकर सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। इस बजट से एमएसएमई को फायदा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमने वाटरवेज, हाईवेज के विकास का रोडमैप तैयार किया है। मेगा टेक्सटाइल पार्क की भी योजना है। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें आयुष को भी शामिल किया जाएगा। इसमें जो भी राज्य आगे आना चाहें, आ सकते हैं।
शिप बिल्डिंग में स्थानीय कारोबारी को फायदा होगा
वित्त मंत्री ने कहा कि शिप बिल्डिंग में स्थानीय कारोबारी को फायदा होगा। नौकरी और रोजगार साथ-साथ रहे, इस पर भी ध्यान दिया गया है। यूनियन फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण कहा कि हमने कहा है कि क्वालिफाई करने और अपनी पढ़ाई पूरी करने का इंतजार करने और बाहर आकर यह देखने के बजाय कि स्किल्स सीखने के लिए उन्हें कहां जाना चाहिए, स्किलिंग एलिमेंट को एजुकेशन में ही लाया जा सकता है और आखिर में जब वे बाहर आएं, तो स्टूडेंट्स कह सकते हैं कि मैं एंटरप्रेन्योर बन सकता हूं और इस तरह का मेगा सेंटर किसी भी राज्य के किसी भी इंडस्ट्रियल क्लस्टर के बगल में रखा जा सकता है।
मेगा एंटरप्रेन्योरशिप बिल्डिंग सेंटर आ सकते हैं
उन्होंने आगे कहा कि इसलिए, एजुकेशन हब के तौर पर ये मेगा एंटरप्रेन्योरशिप बिल्डिंग सेंटर किसी भी राज्य से आ सकते हैं। हम राज्यों के साथ काम करने को तैयार हैं ताकि इस बड़े हायर एजुकेशन सेंटर को सहारा दिया जा सके और इसलिए स्टूडेंट्स वहां जाकर एंटरप्रेन्योर बनकर बाहर आ सकें।




