
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- इजराइल-ईरान जंग के बीच...
इजराइल-ईरान जंग के बीच दिल्ली-अमृतसर एयरपोर्ट पर 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, हवाईअड्डों पर यात्री बेहाल...

नई दिल्ली। ईरान पर इजराइल के हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा है। सुरक्षा हालात बिगड़ने के चलते इजराइल समेत कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण भारत में भी कई अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ानें रद्द हो गई हैं। दिल्ली, केरल, पंजाब और अन्य राज्यों के हवाईअड्डों पर यात्री परेशान हो रहे हैं। खाड़ी देशों के लिए उड़ानें प्रभावित होने के कारण हवाईअड्डों पर भीड़ जमा हो गई है।
IGIA पर 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर करीब 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें 60 प्रस्थान और 40 आगमन वाली शामिल हैं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों की वजह से पश्चिम की ओर जाने वाली उड़ानों में व्यवधान पड़ सकता है। इसके साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि देशभर में कुल 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें घरेलू एयरलाइनों द्वारा रद्द की जा सकती हैं।
अमृतसर एयरपोर्ट में 10 उड़ानें हुईं रद्द
अमृतसर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज यानी रविवार को 10 उड़ानें रद्द की गईं। इसमें दो कतर एयरवेज उड़ानें, 4 एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ानें और स्पाइसजेट व इंडिगो की चार उड़ानें शामिल हैं।




