Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Pahalgam Attack: भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को राहत, सरकार ने अपने मुल्क लौटने की समयसीमा बढ़ाई

Varta24Bureau
1 May 2025 12:41 PM IST
Pahalgam Attack: भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को राहत, सरकार ने अपने मुल्क लौटने की समयसीमा बढ़ाई
x
6 दिनों में 55 राजनयिकों और उनके सहायक कर्मचारियों समेत 786 पाकिस्तानी नागरिक सीमा पार करके भारत छोड़ चुके हैं

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद के चलते सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, भारत के आदेश के बाद पाकिस्तान के नागरिक लगातार अटारी बॉर्डर के जरिए अपने देश लौट रहे हैं। अभी तक इसके लिए अंतिम तारीख 30 अप्रैल तय की गई थी। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तानी नागरिकों को अपने देश वापस लौटने की समयसीमा बढ़ा दी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिए नए आदेश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नए आदेश जारी कर कहा है कि पाकिस्तानी नागरिक अब अगले आदेश तक अपने मुल्क लौट सकते हैं। इससे पहले पाकिस्तानी नागरिकों के लौटने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। इस आदेश के मुताबिक अब पाकिस्तानी नागरिक अगले आदेश तक अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान लौट सकते हैं।

786 पाकिस्तनी लौट चुके अपने देश

बता दें, पहलगाम हमले के बाद केंद्र की ओर से मिले निर्देश के चलते 6 दिनों में 55 राजनयिकों और उनके सहायक कर्मचारियों समेत 786 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा पार करके भारत छोड़ चुके हैं। वहीं, पाकिस्तान से 1,465 भारतीय भारत आए हैं।

सरकार ने अल्पकालिक और सार्क वीजा रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया था। वहीं मेडिकल वीजा रखने वालों के लिए समय सीमा 29 अप्रैल थी। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी निर्धारित समय सीमा से आगे भारत में न रह पाए।

Next Story