Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रेलवे ट्रैक के पास दर्दनाक मंजर, एक ही परिवार की तीन लाशें मिलीं, दो थे जमीन पर, भाभी इस तरह से फंदे पर लटकी थी...

Aryan
13 March 2026 1:30 PM IST
रेलवे ट्रैक के पास दर्दनाक मंजर, एक ही परिवार की तीन लाशें मिलीं, दो थे जमीन पर, भाभी इस तरह से फंदे पर लटकी थी...
x
पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग अथवा पारिवारिक कलह के एंगल से जोड़ रही है। महिला के पति ने तहरीर दी है और उसी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के नेहरुपुर से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है। नेहरुपुर के पास के जंगल में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की लाश मिलने से लोगों के बीच दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक महिला, उसका देवर और उसकी बेटी शामिल हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोड़ कर रख दिया है। इस मामले में पुलिस ने हत्या अथवा आत्महत्या दोनों ही एंगल से गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल का दर्दनाक मंजर था

जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर दर्दनाक मंजर दिख रहा था। बच्ची और युवक की लाश जमीन पर पड़ी थी। वहीं, महिला का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

खुर्जा देहात में किराए पर रहते थे

जांच के दौरान, मृतक युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के विमल सरकार के रूप में हुई है। वहीं, महिला और युवक पॉटरी इंडस्ट्री में काम करने वाले मजदूर बताए जा रहे हैं। यह परिवार खुर्जा देहात क्षेत्र में किराए के कमरे में रहता था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे

इस घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का गंभीरता से निरीक्षण किया।

प्रेम-प्रसंग या पारिवारिक कलह की आशंका

पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग अथवा पारिवारिक कलह के एंगल से जोड़ रही है। महिला के पति ने तहरीर दी है और उसी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।



Next Story