Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

400 मरीजों-आम लोगों की पाकिस्तान ने ली जान! तालिबान ने दी PAK को धमकी- अब डिप्लोमेसी का टाइम खत्म...

Anjali Tyagi
17 March 2026 10:21 AM IST
400 मरीजों-आम लोगों की पाकिस्तान ने ली जान! तालिबान ने दी PAK को धमकी- अब डिप्लोमेसी का टाइम खत्म...
x
पाकिस्तान का आरोप है कि काबुल TTP जैसे मिलिटेंट ग्रुप्स को शेल्टर दे रहा है, जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. तालिबान इन आरोपों को नकारता है. इस मामले में चीन जैसे देशों की मध्यस्थता भी नाकाम रही है.

नई दिल्ली। पिछले दस दिनों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान का युद्ध चल रहा है। ऐसे में पाकिस्तान ने सोमवार रात काबुल में एक बड़े ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की जिसमें कम से कम 400 लोग मारे गए और 250 घायल हो गए। जिसके बाद अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने बड़ा आरोप लगाया है कि ये हमला नागरिकों पर हुआ और इसमें बहुत भारी जान-माल का नुकसान हुआ। उन्होंने इसे इंसानी अधिकारों का उल्लंघन बताया है।

तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया आरोप

तालिबान के डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत ने बताया कि हमला सोमवार रात 9 बजे (स्थानीय समय) हुआ, जिसमें ओमिद नाम के 2,000 बेड वाले ड्रग एडिक्ट्स के इलाज वाले हॉस्पिटल को निशाना बनाया गया. अस्पताल के बड़े हिस्से तबाह हो गए, आग लग गई और रेस्क्यू टीम्स अभी भी लोगों को निकाल रही हैं। तालिबान का कहना है कि ये हमला नागरिकों पर हुआ और इसमें बहुत भारी जान-माल का नुकसान हुआ। उन्होंने इसे इंसानी अधिकारों का उल्लंघन बताया है।

पाकिस्तान ने तालिबान के आरोपों का क्या जवाब दिया?

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के दावे को झूठा और जनता की राय को गुमराह करने के मकसद से किया गया बताकर खारिज कर दिया। पाकिस्तान ने कहा कि उसने सोमवार को को काबुल और नंगरहार प्रांत में केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था।


Next Story