Begin typing your search above and press return to search.
Sports

बौखलाहट से बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को लेकर कर दी यह भविष्यवाणी

Shilpi Narayan
20 Feb 2026 5:21 PM IST
बौखलाहट से बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को लेकर कर दी यह भविष्यवाणी
x

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप मैच में एक बार भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हो चुका है। जिसमें पाक की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि सुपर-8 में सभी टीमों को चार-चार के 2 ग्रुप में बांट दिया गया है। भारत पहले और पकिस्तान दूसरे ग्रुप में है, इसलिए सुपर-8 स्टेज में उनकी भिड़ंत नहीं होगी। लेकिन फाइनल और सेमीफाइनल को लेकर पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है। जिसमें पाक की बौखलाहट भी साफ तौर पर देखने को मिल रही है।

भारत सेमीफाइनल में नहीं जाएगा

एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर पकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ, मोहम्मद आमिर और अहमद शहजाद चर्चा कर रहे थे। सबसे पहले मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी करते हुए भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंडिया खासतौर पर बैटिंग में बार-बार संघर्ष करती दिखी है। मोहम्मद आमिर ने कहा कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं जाएगी। आमिर ने कहा कि टीम इंडिया को हमेशा अच्छी शुरुआत नहीं मिली है। साथ ही उन्होंने कहा कि चाहे भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में बड़े स्कोर बनाए हों, लेकिन इस दौरान टीम की कमियां भी उजागर हुई हैं। आमिर का मानना है कि दबाव भारी स्थिति में भारत की बल्लेबाजी कमजोर दिखी है और ऐसे ही क्षणों में विरोधी टीम फायदा उठाएंगी।

अभिषेक शर्मा को 'लप्पेबाज' भी कह चुके हैं

इससे पहले मोहम्मद आमिर, भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को 'लप्पेबाज' भी कह चुके हैं। अभिषेक, जो अब तक वर्ल्ड कप में अपनी पहली तीनों पारियों में 'जीरो' पर आउट हुए हैं। आमिर ने वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी लाइन-अप की तारीफ करते हुए उनके सेमीफाइनल में जाने की भविष्यवाणी की। दूसरी ओर अहमद शहजाद और राशिद लतीफ का मानना है कि भारत जरूर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा। राशिद लतीफ ने तो बहुत बड़ी भविष्यवाणी करके यह भी कह दिया कि सेमीफाइनल में भारत और पकिस्तान की टक्कर होगी।

Next Story