Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IPL का क्रेज देख बौखलाया पाकिस्तान! जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी के PSL छोड़ने पर अब पाक लेगा लीगल एक्शन

Shilpi Narayan
14 March 2026 7:00 PM IST
IPL का क्रेज देख बौखलाया पाकिस्तान! जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी के PSL छोड़ने पर अब पाक लेगा लीगल एक्शन
x

नई दिल्ली। IPL का क्रेज भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में देखने को मिलता है। खासकर विदेशी खिलाड़ी भी IPL का हिस्सा बनने के लिए इंतजार करते हैं। हालांकि इसको लेकर पाकिस्तान की बौखलाहट साफ तौर पर देखने को मिलती है। इस बीच PCB की एक नीच हरकत सामने आई है। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने आईपीएल को तवज्जो देते हुए पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने से इनकार कर दिया था। अब पाकिस्तान मुजरबानी के इस फैसले से बौखला गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

केकेआर ने मुजरबानी को टीम में किया था शामिल

दरअसल, केकेआर ने मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया था, जिसके बाद जिम्बाब्वे के इस तेज गेंदबाज ने पीएसएल की फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद यूनाइटेड को अपनी अनुपलब्धता के बारे में सूचित कर दिया था। हालांकि मुजरबानी इससे पहले पीएसएल में मुल्तान सुल्तान को खिताब दिला चुके हैं। उन्हें 11 फरवरी को पीएसएल की नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था, लेकिन बाद में इस्लामाबाद फ्रेंचाइजी ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ की जगह मुजरबानी के साथ करार किया था। हालांकि, केकेआर के साथ करार करने के बाद मुजरबानी ने आईपीएल में ही खेलने का फैसला किया।

कानूनी कार्रवाई के लिए विकल्पों पर विचार कर रही है

मुजरबानी का यह फैसला पाकिस्तान को जरा भी रास नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी मुजरबानी के फैसले को करार के उल्लंघन के रूप में देख रही है और कानूनी कार्रवाई के लिए विकल्पों पर विचार कर रही है। यह लगातार दूसरा साल है जब किसी खिलाड़ी ने पीएसएल करार पहले से होने के बावजूद आईपीएल को प्राथमिकता दी है। पिछले सीजन दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने भी ऐसा ही कदम उठाया था। उन्हें पेशावर जाल्मी ने चुना था। बाद में वह आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस से जुड़ गए थे। ब्लेसिंग मुजरबानी ने हाल में संपन्न टी20 विश्व कप 2026 में शानदार गेंदबाजी की थी और जिम्बाब्वे को सुपर-8 में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। मुजरबानी ने 13 विकेट लिए थे।

Next Story