Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत से हार का गम नहीं पचा पा रहा है पाकिस्तान! अपनी टीम को हारता देख बीच में छोड़ कर भागे नकवी, फैंस का ऐसे फुटा गुस्सा

Shilpi Narayan
16 Feb 2026 10:45 AM IST
भारत से हार का गम नहीं पचा पा रहा है पाकिस्तान! अपनी टीम को हारता देख बीच में छोड़ कर भागे नकवी, फैंस का ऐसे फुटा गुस्सा
x

नई दिल्ली। टी20 विश्वकप 2026 के सबसे हाई-वोल्टेज मैच को लेकर कई दिनों से बयान, राजनीति और अटकलों का दौर चल रहा था। वहीं भारत टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने ऐसा शिकंजा कसा कि पाकिस्तान टीम कभी मुकाबले में लौटी ही नहीं। वहीं भारत से हार का गम पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है। पाकिस्तान के फैंस का गुस्सा फुट पड़ा है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।

अपनी टीम को हारता देख बीच में छोड़ कर भागे नकवी

दरअसल, मोहसिन नकवी बेशर्मी की हद पार करते हुए कोलंबो पहुंचे थे। इतना ड्रामा और गीदड़भभकियों के बाद ट्रॉफी चोर नकवी कोलंबो पहुंचे, लेकिन अपनी टीम को हारता देख, बीच मैच में ही वापस लौट गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। पाकिस्तानी पारी का 12वां ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। मोहम्मद नवाज के आउट होते ही स्कोर 77/5 हो चुका था और दबाव चरम पर था।

मैच खत्म होने से पहले हुए रवाना

हालांकि बाद में तस्वीरें सामने आईं कि वह मैच खत्म होने से पहले ही कार में बैठकर रवाना हो गए। सोशल मीडिया पर यह दृश्य तेजी से वायरल हुआ। कई प्रशंसकों ने तंज कसा कि हार देखने से पहले ही नकवी ने निकल लेना बेहतर समझा। मोहसिन नकवी जब से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख बने हैं, तब से वह भारतीय प्रशंसकों के बीच खास लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाए हैं।

पाक फैंस ने गुस्से में टीवी तोड़ा

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खत्म होने के बाद एक पाकिस्तानी प्रशंसक ने अपना टीवी तोड़ डाला। पाकिस्तान की हार पर ये प्रशंसक इतना बौखला गया कि उसने टीवी को ही तोड़ डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर टीवी तोड़ते हुए वीडियो अपलोड किया और लिखा कि भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है और मैंने गुस्से में अपना टीवी तोड़ दिया। वहीं, पाकिस्तान में एक यू-ट्यूब चैनल के शो के दौरान भी प्रशंसक ने गुस्से से टीवी तोड़ दिया। मालूम हो कि पाकिस्तान में भारत से हार के बाद टीवी तोड़ना अब आम बात हो गई है। हर बार जब पाकिस्तान टीम को शिकस्त मिलती है तो पड़ोसी मुल्क में इसी तरह टीवी तोड़े जाते रहे हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि यह सिलसिला अब भी जारी है।

Next Story