Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पाकिस्तान का यू-टर्न! श्रीलंका के हस्तक्षेप के बाद सरकार से फिर बात करेगा PCB, भारत से खेलने पर लेगा सलाह

Anjali Tyagi
7 Feb 2026 1:40 PM IST
पाकिस्तान का यू-टर्न! श्रीलंका के हस्तक्षेप के बाद सरकार से फिर बात करेगा PCB, भारत से खेलने पर लेगा सलाह
x

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकता है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के हस्तक्षेप के बाद, पीसीबी ने संकेत दिए हैं कि वह इस मुद्दे पर फिर से पाकिस्तान सरकार से सलाह-मशवरा करेगा।

श्रीलंका की अपील

श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी से सीधे संपर्क किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के रद्द होने से श्रीलंका को भारी वित्तीय नुकसान (गेट मनी और हॉस्पिटलिटी सेल्स) होगा और टूर्नामेंट की छवि खराब होगी। हालांकि वर्तमान में, पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है और 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेल रही है।

सरकार से दोबारा बातचीत

पीसीबी सूत्रों के अनुसार, बोर्ड इस मामले को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के संज्ञान में लाएगा। मोहसिन नकवी के स्वदेश लौटने के बाद सोमवार (9 फरवरी 2026) तक इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

बहिष्कार का कारण

पाकिस्तान सरकार ने पहले बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के विरोध में भारत के खिलाफ मैच न खेलने का निर्देश दिया था।

क्या होंगे परिणाम

यदि पाकिस्तान अपना फैसला नहीं बदलता है, तो उसे आईसीसी से भारी वित्तीय दंड (लगभग 3.5 करोड़ डॉलर या ₹316 करोड़ का राजस्व रोकना) और ब्रॉडकास्टर्स की ओर से कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Next Story