Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पाक के पीएम शहबाज शरीफ ने ट्रम्प की तारीफों के बांधें पूल! दक्षिण एशिया में शांति बहाल को लेकर यह कहा...

Aryan
9 Nov 2025 12:39 PM IST
पाक के पीएम शहबाज शरीफ ने ट्रम्प की तारीफों के बांधें पूल! दक्षिण एशिया में शांति बहाल को लेकर यह कहा...
x
भारत सरकार ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी समझौते से युद्धविराम हुआ था।

नई दिल्ली। पाक के पीएम शहबाज शरीफ फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत-पाक संघर्ष रोकने के लिए आभर जताते दिखे। उन्होंने कहा कि ट्रंप की निर्णायक भूमिका और सही रणनीति की वजह से दक्षिण एशिया में शांति कायम हुई।

दक्षिण एशिया में शांति बहाल करने में ट्रंप की भूमिका अहम

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर से डोनाल्ड ट्रंप को भारत-पाकिस्तान संघर्ष खत्म कराने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के साहसी और निर्णायक नेतृत्व की वजह से दोनों देशों के बीच युद्ध टला है। दक्षिण एशिया में शांति बहाल करने में ट्रम्प की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोकने में सराहनीय योगदान दिया। इससे लाखों लोगों की जान बचने की साथ ही क्षेत्र में शांति और स्थिरता आई।

भारत ने दावा किया खारिज

वहीं, भारत सरकार ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी समझौते से युद्धविराम हुआ था। इसमें किसी तीसरे देश का योगदान नहीं था।

गौरतलब है कि ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर यह दावा किया था कि वॉशिंगटन की बातचीत के बाद भारत- पाक ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है।


Next Story