Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पाकिस्तान ने भारत के छह लड़ाकू विमानों को गिराया... पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने फिर दी गीदड़भभकी

Anjali Tyagi
30 May 2025 12:17 PM IST
पाकिस्तान ने भारत के छह लड़ाकू विमानों को गिराया... पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने फिर दी गीदड़भभकी
x
10 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा संघर्ष विराम की घोषणा के बाद समाप्त हुआ

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाकिस्तान लगातार भारत को गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आ रहा है। पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर भारत को कई बार गीदड़भभकी दे चुके हैं। अब उन्होंने सिंधु जल संधि के मसले पर प्रतिक्रिया दी है। मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान पानी के मुद्दे पर किसी तरह से समझौता नहीं करेगा। मुनीर ने झूठा दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने भारत के छह एयरक्राफ्ट गिरा दिए थे। साथ ही पाक आर्मी चीफ ने कश्मीर विवाद को लेकर जहर उगला।

भारत के जबाव से बौखलाया पाकिस्तान

मुनीर ने आदतन भारत पर आतंकवाद फैलाने का झूठा आरोप भी लगाया। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ जल सिंधु जल समझौता तोड़ दिया था। जिसके बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है।

मुनीर का फिर एक बार बड़ा झूठ

मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक और बड़ा झूठ बोला है। उन्होंने कहा ''पाकिस्तान ने तनाव की स्थिति के दौरान भारत के छह लड़ाकू विमानों, जिनमें तीन राफेल शामिल थे, और दर्जनों ड्रोनों को गिराया। कम से कम 87 घंटों के बाद, दोनों परमाणु हथियारों से लैस देशों के बीच युद्ध 10 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा संघर्ष विराम की घोषणा के बाद समाप्त हुआ।'' साथ ही यह भी कहा कि पाकिस्तान कश्मीर विवाद पर कभी भी समझौता नहीं करेगा। भारत को यह समझना होगा कि पाकिस्तान न तो कश्मीर को भूलेगा और न ही इसे छोड़ेगा।

Next Story