Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- घर में घिरा पाकिस्तान,...
मुख्य समाचार
घर में घिरा पाकिस्तान, क्वेटा में हुआ जबरदस्त विस्फोट, कई की मौत, 19 लोग घायल
Shilpi Narayan
30 Sept 2025 1:22 PM IST

x
नई दिल्ली। पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। आतंकवादियो को पाल रहा देश अब खुद ही उसमें घिर गया है। पाक के क्वेटा शहर में जबरदस्त विस्फोट हुआ है। जिसमें कई लोगों की मौत होने की आशंका है जबकि इस धमाके में कई लोग घायल भी हुए हैं। क्वेटा पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी है।
घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया
दरअसल, बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के सचिव का कहना है कि बम विस्फोट के चलते क्वेटा के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सों आदि को ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के मीडिया संयोजक ने बताया कि बम धमाके में 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story