Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'पाकिस्तान ने किया अमेरिका के फैसले का स्वागत, TRF पर बदले पाकिस्तान के सुर, जानें क्या बोले इशाक डार

Anjali Tyagi
26 July 2025 11:09 AM IST
पाकिस्तान ने किया अमेरिका के फैसले का स्वागत, TRF पर बदले पाकिस्तान के सुर, जानें क्या बोले इशाक डार
x
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने लश्कर-ए-तैयबा से TRF के लिंक को खारिज किया और सबूत मिलने पर कार्रवाई की बात कही।

नई दिल्ली। पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले आतंकी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) को अमेरिका ने जब से विदेशी आतंकी संगठन (FTO) की लिस्ट में डाला है, पाकिस्तान तभी से तिलमिलाया हुआ है। संयुक्त राष्ट्र में TRF का समर्थन करने के बाद अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिका के फैसले का स्वागत किया है।

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की नई शक्ल है TRF

TRF को लेकर भारत और अमेरिका दोनों का मानना है कि यह पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की नई शक्ल है। यह वही संगठन है, जिसने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में हुए घातक हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें कई नागरिकों की मौत हुई थी।

क्या बोले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ?

बता दें कि डार ने बताया कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के उस बयान में TRF का नाम शामिल किए जाने का कड़ा विरोध किया था। जिसमें पहलगाम हमले की निंदा की गई थी। उन्होंने संसद में बताया था, "हमें कई देशों से कॉल्स आईं, लेकिन पाकिस्तान ने TRF के जिक्र का विरोध किया और आखिरकार उस नाम को हटवाया गया।" हालांकि, अमेरिका ने TRF को आधिकारिक रूप से विदेशी आतंकी संगठन (FTO) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकी (SDGT) करार दिया है। पाकिस्तान ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि अगर कोई प्रमाण है तो उसे साझा किया जाए, लेकिन संगठन को लश्कर-ए-तैयबा से जोड़ना गलत है।

भारत ने 2023 में ही TRF कर दिया था आतंकवादी संगठन घोषित

अमेरिका के TRFआतंकवादी संगठन घोषित करने से पहले ही भारत ने TRF को जनवरी 2023 में UAPA कानून के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था। इस संगठन ने कई हमलों की जिम्मेदारी ली है । जिनमें श्रीनगर में ग्रेनेड हमला, लक्षित हत्याएं और जवानों पर हमले शामिल हैं।

TRF को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी घोषित कराने की कर रहा था कोशिश भारत

जानकारी के मुताबिक भारत पिछले दो सालों से TRF को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी घोषित कराने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए 2023, मई 2024 और नवंबर 2024 में भारत ने संयुक्त राष्ट्र की 1267 प्रतिबंध समिति के समक्ष सबूत भी पेश किए। हालांकि अब भारत ती मेहनत रंग लाई और इस आतंकी संगठन ने पूरी दुनिया ने आतंकवाद की दुनिया से जुड़ा हुआ ही बताया है।

Next Story