Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

खुद को अंक ज्योतिष कहने वाला पंडित गणित में था फेल, ऐसे हुआ खुलासा

Aryan
25 March 2026 1:32 PM IST
खुद को अंक ज्योतिष कहने वाला पंडित गणित में था फेल, ऐसे हुआ खुलासा
x
अशोक खरात मामले में जांच तेज हो गई है। इस मामले में विशेष जांच टीम की पूछताछ जारी है

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले से चौंकाने वाली खबर आई है। एक कथित तौर पर ढोंगी अशोक खरात को लेकर कई खुलासे हुए हैं। सबसे अहम बात यह है कि इस खुलासे से अशोक खरात के ज्ञान पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल अंकशास्त्री बनकर लोगों पर अपना प्रभाव जमाने वाला पढ़ाई में बेहद ही कमजोर था।

दो विषयों में मिली थी असफलता

जानकारी के मुताबिक, अशोक खरात 10वीं कक्षा की परीक्षा में ही फेल हो गया था। उसे दो विषयों में असफलता मिली थी, जिनमें गणित भी शामिल है। यही सबसे हैरान करने वाली है कि जो व्यक्ति खुद गणित जैसे विषय में फेल था, वह अंकशास्त्र (Numerology) का विशेषज्ञ बनकर लोगों का भविष्य बताता था।

बदली नाम और पहचान

दरअसल स्कूल के आधिकारिक रिकॉर्ड में उसका असली नाम लक्ष्मण एकनाथ खरात दर्ज बताया जा रहा है। उसने बाद में अपना नाम बदलकर अशोककुमार रख लिया, जिससे उसकी पहचान बदल गई।

लोगों के विश्वास को जीतकर ठगे पैसे

सूत्रों के मुताबिक, 1983 में हुई 10वीं बोर्ड परीक्षा में खरात को केवल 35.86 प्रतिशत अंक मिले थे। इसके बावजूद उसने सालों तक खुद को ज्योतिष और अंकशास्त्री बनकर लोगों का विश्वास जीतकर कथित तौर पर उनसे पैसे ऐंठे।

यह खुलासा ऐसे समय पर सामने आया है, जब खरात पहले से ही गंभीर आपराधिक मामलों में जांच के घेरे में है। अब जब शैक्षणिक रिकॉर्ड सामने आ गया है तो मामला और गहरा हो गया है।

SIT कर रही पूछताछ

इस मामले को पुलिस और जांच एजेंसियां गहनता से जांच कर रही हैं। अशोक खरात मामले में जांच तेज हो गई है। विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा लगातार पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबकि यह पूछताछ एक गोपनीय स्थान पर की जा रही है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


Next Story