
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- यूपी भाजपा प्रदेश...
यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने किया नामांकन, ये बने प्रस्तावक, जानें पंकज के बारे में...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के 18वें प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर शनिवार को विराम लग गया। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने राज्य भाजपा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक इस अवसर पर उपस्थित रहे।
पार्षद से सांसद तक का लंबा सियासी सफर
पंकज चौधरी की राजनीति की शुरुआत पार्षद के रूप में हुई थी। इसके बाद वह गोरखपुर के डिप्टी मेयर बने और फिर 1991 में पहली बार लोकसभा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। राजनीति के साथ-साथ वह उद्योग जगत से भी जुड़े रहे हैं और राहत रूह तेल कंपनी के मालिक बताए जाते हैं।
क्या बोले पंकज चौधरी
वहीं, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा, आज भाजपा के सभी सांसदों को बुलाया गया है, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है, उसमें सबको बुलाया गया है। अब आगे पार्टी तय करेगी किसको पर्चा दाखिल करना है, किसे नहीं।




