
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पप्पू यादव को विशेष...
पप्पू यादव को विशेष MP/MLA अदालत से मिली जमानत, जानें मामला

पटना। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के लिए आज राहत वाली खबर सामने आई है। बेउर जेल में बंद पप्पू यादव को आज पटना की विशेष MP/MLA अदालत से जमानत मिल गई है। दरअसल, उन्हें 6 फरवरी को गर्दनीबाग थाने से जुड़े करीब 31 साल पुराने एक धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
कोर्ट ने दी बेल
बता दें कि उनकी जमानत पर सुनवाई कल (9 फरवरी) होनी थी, लेकिन पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी मिलने के कारण अदालती कामकाज ठप हो गया था, जिससे उन्हें एक और रात जेल में बितानी पड़ी। आज दोपहर सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी है।
पुरानी जमानत तकनीकी कारणों से रद्द हो गई थी
वकील के अनुसार, यह गिरफ्तारी तब हुई थी जब उनकी पुरानी जमानत (बेल) तकनीकी कारणों से रद्द हो गई थी। गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें बेऊर जेल से पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) में भी भर्ती कराया गया था।




