Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बंगाल के चुनाव में कूदा पप्पू यादव, TMC के समर्थन में दीदी के चरणों में ‘लेट’ गया, बीजेपी ने कहा- अरे ये क्या...

Aryan
2 April 2026 1:17 PM IST
बंगाल के चुनाव में कूदा पप्पू यादव, TMC के समर्थन में दीदी के चरणों में ‘लेट’ गया, बीजेपी ने कहा- अरे ये क्या...
x
पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी हमेशा बंगाली कल्चर, बंगाली संस्कृति, बंगाली सभ्यता के खिलाफ रही है

पटना। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इसे लेकर राजनीति गलियारे में तीखी बयानबाजी भी चल रही है। दरअसल एक ओर बीजेपी इस चुनाव में अपनी जीत की बात कर रही है तो वहीं दूसरी ओर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि 100 जन्म लेने पर भी बंगाल में उन्हें जीत नसीब नहीं होगी। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुपर टाइगर हैं।

बंगाल में एक ही शेरनी है ममता दीदी

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बंगाल की संस्कृति की रक्षा, बांग्ला की आवाज, एक ही शेरनी है झांसी की रानी, ममता दीदी। पूरा बंगाल और बंगाली सेंटीमेंट ममता दीदी के साथ है।

बीजेपी साजिश करके जीती थी

पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी हमेशा बंगाली कल्चर, बंगाली संस्कृति, बंगाली सभ्यता के खिलाफ रही है। बीजेपी पूरे नॉर्थ में केवल साजिश के तहत असम में जीती थी। बीजेपी कहीं भी जीतने की स्थिति में नहीं होती है। बंगाल की जनता 100 जन्म में भी बीजेपी को स्वीकार नहीं करेगी।

बीजेपी का पलटवार

बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि पप्पू यादव आजकल 'सुपर टाइगर' और 'शेरनी' की राजनीति कर रहे हैं। जनता अब इन जुमलों से प्रभावित नहीं होने वाली है। सच तो यह है कि जिनके पास खुद का जनाधार नहीं होता है वे दूसरों के कंधों पर राजनीति करते हैं। बीजेपी को लेकर उनकी टिप्पणी हास्यास्पद है क्योंकि देश की जनता लगातार बीजेपी पर भरोसा कर रही है। पप्पू यादव इस तरह का बयान केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए करते हैं।


Next Story