Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह पर निकाली भड़ास, की अभद्र टिप्पणी, जानें क्या कहा

Aryan
12 Jan 2026 4:31 PM IST
पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह पर निकाली भड़ास, की अभद्र टिप्पणी, जानें क्या कहा
x
सांसद पप्पू यादव गिरिराज सिंह की किस बात पर भड़के हैं उनके पोस्ट से पता नहीं चल सका है।

नई दिल्ली। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भड़ास निकालते हुए अभद्र टिप्पणी की है। उनके इस बयान के सियासी हलचल शुरू हो गई है। दरअसल पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह पर हमलावर होते हुए अपनी प्रतिक्रिया आज यानी सोमवार को सोशल मीडिया पर दी। बता दें कि पप्पू यादव ने लिखा कि गिरिराज सिंह का नाम आज से सुअर सिंह किया जाता है। काम न धाम बस कीचड़ में लोटना है इनका काम। का हो सुअर सिंह।

सांसद पप्पू यादव भड़के

सांसद पप्पू यादव गिरिराज सिंह की किस बात पर भड़के हैं उनके पोस्ट से पता नहीं चल सका है। हालांकि जिस तरह से गिरिराज सिंह कांग्रेस और ममता बनर्जी पर बयानबाजी करते रहते हैं यह मामला भी उससे जुड़ा हो सकता है।

महागठबंधन कहां है

दरअसल हाल ही में गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में यह कहा था कि महागठबंधन है कहां? चुनाव के समय राहुल गांधी से सब नजदीक हो जाते हैं, बाद में सब अलग हो जाते हैं। सब संतरे की तरह बिखरे हुए हैं। ममता बनर्जी को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा था कि बंगाल का एक-एक व्यक्ति उन्हें संविधान विरोधी बता रहा है। आज तक कहीं नहीं देखा गया है कि कोई सीएम ईडी के हाथों से कागजात छीनकर बाहर आए और कहे कि ये गुप्त दस्तावेज थे।

सोशल मीडिया पर पप्पू यादव हुए ट्रोल

पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह पर हमला कर तो दिया लेकिन यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने पप्पू यादव के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि यह है एक नेता जी की भाषा, देख रहे हो विनोद, नेता जी बड़ी-बड़ी बाते करते हैं और अपने ही राज्य के नेता का क्या नाम बोल रहे हैं।


Next Story