Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पप्पू यादव को कोर्ट ने दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, पुलिस कस्टडी में होगा इलाज

Anjali Tyagi
7 Feb 2026 4:30 PM IST
पप्पू यादव को कोर्ट ने दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, पुलिस कस्टडी में होगा इलाज
x
पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) में भर्ती हैं और सोमवार तक वहीं रहेंगे।

पूर्णिया। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को आज पटना की एसीजेएम-1 (ACJM-1) कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पप्पू यादव को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि गिरफ्तारी के बाद सांसद ने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की थी।

मेडिकल कस्टडी और अस्पताल में भर्ती

गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण, कोर्ट ने उन्हें मेडिकल कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। वह फिलहाल पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) में भर्ती हैं और सोमवार तक वहीं रहेंगे।

किस मामले में हुई है पेशी?

जानकारी के मुताबिक उन्हें 1995 के एक 31 साल पुराने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में पेश किया गया था। यह मामला गर्दनीबाग थाने में दर्ज है, जिसमें उन पर धोखाधड़ी से घर किराए पर लेकर उसे पार्टी कार्यालय के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप है। पप्पू यादव लंबे समय से इस मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे, जिसके कारण उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और संपत्ति कुर्की का आदेश जारी किया गया था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को पटना पुलिस ने उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद काफी हंगामा और राजनीतिक बयानबाजी भी देखने को मिली है।

Next Story