Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी पप्पू यादव की तबीयत, पूरी रात स्ट्रेचर पर रहे, आज कोर्ट में होगी पेशी

Anjali Tyagi
7 Feb 2026 10:43 AM IST
गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी पप्पू यादव की तबीयत, पूरी रात स्ट्रेचर पर रहे, आज कोर्ट में होगी पेशी
x

पूर्णिया। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने देर रात करीब 35 साल पुराने जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सांसद ने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तुरंत IGIMS ले जाया गया।

रात भर स्ट्रेचर पर रहे

पप्पू यादव के समर्थकों और निजी सचिव ने आरोप लगाया कि सांसद को अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं कराया गया और उन्होंने पूरी रात स्ट्रेचर पर ही गुजारी। शनिवार सुबह उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें IGIMS से PMCH (Patna Medical College and Hospital) शिफ्ट कर दिया गया है।

कोर्ट में पेशी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल जांच और फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद उन्हें शनिवार को ही MP-MLA विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी का कारण

यह मामला 1995 का है, जो पटना के गर्दनीबाग थाने में दर्ज हुआ था। उन पर धोखाधड़ी, कूटरचना (फॉरजरी) और धमकी देने के आरोप हैं। अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पप्पू यादव ने इस कार्रवाई को "राजनीतिक प्रतिशोध" बताया है।

Next Story