Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने बेटे की दिखाई पहली झलक, तस्वीर शेयर कर कहा हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली, रखा ये नाम

Shilpi Narayan
19 Nov 2025 12:45 PM IST
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने बेटे की दिखाई पहली झलक, तस्वीर शेयर कर कहा हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली, रखा ये नाम
x

मुंबई। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में माता पिता बने थे। वहीं एक्ट्रेस के घर 19 अक्तूबर को बेटे का जन्म हुआ था। दिवाली से एक दिन पहले कपल के घर किलकारी गूंजी और त्योहार की खुशियां कई गुना बढ़ गईं। अब एक महीने बाद आज 19 नवंबर को कपल ने अपने बेबी बॉय की पहली झलक दिखाई है। साथ ही कपल ने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है।

कपल ने बेटे का चेहरा नहीं किया रिवील

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें परिणीति और राघव बेबी बॉय के साथ पोज देते दिख रहे हैं। हालांकि, कपल ने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है। कपल ने अपने बेटे के नन्हे पैरों को चूमते दिख रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि बेटे का नाम उन्होंने नीर रखा है।

सेलेब्स ने ने दी बधाई

बता दें कि उन्होंने कैप्शन लिखा है कि जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम- तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने अपने बेटे का नाम 'नीर' रखा है। शुद्ध, दिव्य और असीम'। कपल के पोस्ट पर भारती सिंह, गौहर खान और निम्रत कौर सहित कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं।

Next Story