
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- इंफ्लुएंसर ने परिणीति...
इंफ्लुएंसर ने परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा को कहा- 'हैंडसम' तो अभिनेत्री ने ऐसे किया रिएक्ट

मुंबई। परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा का एक इंस्टाग्राम रील पर रिएक्शन इन दिनों खूब चर्चा में है। इस रील में एक यूज़र ने राघव चड्ढा की तारीफ की। दरअसल, राघव चड्ढा ने एयरपोर्ट पर मिल रहे महंगे खाने-पीने पर सवाल खड़ा किया था।
इन्हीं की वजह से अब एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत हुई। जहां समान काफी सस्ता मिल रही हैं। वहीं अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंस्टाग्राम यूजर राघव चड्डा के काम की तारीफ करते हुए उन्हें हैंडसम कहा है। इस वीडियो पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और खुद राघव चड्डा ने रिएक्शन दिया है।
दरअसल, इंफ्लुएंसर पीयूष त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह अपने पार्टनर के साथ एयरपोर्ट पर समोसे लेते नजर आए। दोनों यह देखकर खुश दिखे कि जहां आमतौर पर एयरपोर्ट का खाना महंगा होता है, वहीं यहां चाय 10 रुपये और समोसा 20 रुपये में मिला। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'एक्सपेक्टेशन: एयरपोर्ट= महंगा, रियलिटी: 20 रुपये का समोसा + 10 रुपये की चाय। फैक्ट चेक पास।
वीडियो में इंफ्लुएंसर ने यह भी कहा कि इतने सस्ते दाम राघव चड्ढा की वजह से ही संभव हो पाए हैं। जब वह अपनी पार्टनर से पूछता है, 'राघव चड्ढा कैसे लगते हैं?' तो वह हंसते हुए जवाब देती है, 'हैंडसम।' इस रील पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ने कमेंट किया है। यह वीडियो अब तक 90 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।




