Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लघुशंका के लिए बस से नीचे उतरे थे यात्री, पीछे से कंटेनर ने कुचला, 6 की मौके पर मौत, नौ घायल

Aryan
7 Feb 2026 9:58 AM IST
लघुशंका के लिए बस से नीचे उतरे थे यात्री, पीछे से कंटेनर ने कुचला, 6 की मौके पर मौत, नौ घायल
x
पुलिस मामले की जांच कर रही है और कंटेनर चालक की तलाश जारी है।

मथुरा। एक कंटेनर चालक ने यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 लोगों को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल नौ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी 15 लोग बस में सवार थे। लघुशंका के लिए नीचे उतरे थे। कैंटर चालक ने पहले बस को टक्कर मारी फिर लोगों को कुचला।

बड़े हादसे से मची अफरातफरी

यूपी के मथुरा स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में छह की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास की यह घटना है। शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे घटी। बस में सवार अन्य लोगों ने बताया कि

दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही एक बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए एक्सप्रेस-वे पर उतरे थे। हालांकि, बस चालक ने यात्रियों को सुरक्षित 'ग्रीन जोन' में न रोककर सड़क के किनारे ही बस खड़ी कर दी।

पीछे से आ रहे कंटेनर ने बस में जोरदार टक्कर मारी

पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले तो बस को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इस भीषण हादसे में सोनू (औरैया), देवेश (बस्ती), अस्लम (कन्नौज), संतोष (दिल्ली) सहित छह लोगों की मौत हो गई। दो अन्य यात्रियों की शिनाख्त अभी जारी है। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मार्ग को सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कंटेनर चालक की तलाश जारी है।

Next Story