Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पति पत्नी और वो: पति ने पत्नी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा! Boyfriend के साथ रंगे हाथ पकड़ा था, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी

Shilpi Narayan
3 July 2025 6:20 PM IST
पति पत्नी और वो: पति ने पत्नी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा! Boyfriend के साथ रंगे हाथ पकड़ा था, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी
x
शामली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव में रिश्तों का एक ऐसा भयावह सच सामने आया, जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया।

शामली। वेस्ट यूपी के शामली से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पति पत्नी और वो का मामला देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया, जिसके बाद पति ने कुछ ऐसा किया जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

पत्नी और उसके प्रेमी को जमकर पीटा

बता दें कि पति ने पत्नी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, शामली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव में रिश्तों का एक ऐसा भयावह सच सामने आया, जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। एक विवाहिता को उसके पति ने आशिक के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पति ने परिजनों के साथ मिलकर दोनों को पेड़ से बांधकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को भी जमकर पीटा।

कपल की तीन महीने पहले हुई थी शादी

दरअसल, यह चौंकाने वाली घटना शामली जिले के झिंझाना थानाक्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार, कपल की तीन महीने पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद से पति से विवाद के कारण वह अपने मायके में रह रही थी। जब विवाहिता अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने गई, तभी उसके पति और चाचा ससुर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और फिर उन्हें एक पेड़ से बांधकर जमकर पीटा जाने लगा।

पति और चाचा ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वहीं शोर शराबा सुनकर राहगीरों की भीड़ जुट गई, लेकिन पति अपनी बर्बरता पर उतारू था। हालांकि बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। विवाहिता ने पति और चाचा ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की है।

Next Story