Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

PATNA : पुलिस टीम को स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी, महिला पुलिसकर्मी समेत 3 घायल, गाड़ी पर लगा था भाजपा का झंडा

Aryan
12 Jun 2025 9:48 AM IST
PATNA :  पुलिस टीम को स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी, महिला पुलिसकर्मी समेत 3 घायल, गाड़ी पर लगा था भाजपा का झंडा
x
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

पटना। पटना के अटल पथ पर देर रात सड़क पर चेकिंग कर रही पुलिस पर चालक ने स्कॉर्पियो से टक्कर मारी थी। टक्कर लगने से एक महिला पुलिसकर्मी और दो पुरुष पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने स्कॉर्पियो में बैठे दो लोगों को पकड़ा है।

पुलिस चेकिंग कर रही थी

अटल पथ पर पुनाईचक के पास बुधवार की देर रात पुलिस की टीम अपराध को रोकने के लिए वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से आ रही गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में एसके पुरी थाने के तीन पुलिसककर्मी घायल हो गए। एसआई, एएसआई और एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गए। टक्कर मारने वाले वाहन से उस गाड़ी में भी टक्कर मार दी, जिसे रोककर पुलिस जांच कर रही थी।

महिला पुलिसकर्मी की हालत गंभीर

पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। इसमें महिला पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस गाड़ी से टक्कर हुई, उसमें भाजपा का झंडा लगा है। तलाशी लेने पर उसमें से एक हूटर भी मिला है। वाहन को जब्त कर लिया गया है। एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि सभी थाना क्षेत्र की पुलिस वाहन जांच में जुटी थी। तभी एक तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। तीन पुलिसकर्मी घायल है।

वहीं, वाहन सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसएसपी सहित सभी पुलिस अधिकारी और थानों की पुलिस वाहन जांच कर रही थी।

Next Story